Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Spanish Football League में Barcelona की मैदान पर पहली हार, पालमास को 2-1 से मिली जीत

December 1, 2024

Spanish Football League में Barcelona की मैदान पर पहली हार, पालमास को 2-1 से मिली जीत

Spanish Football League: बार्सिलोना का वर्तमान सत्र में घरेलू मैदान पर चल रहा विजय अभियान आखिरकार थम गया। उसे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के एक मैच में लास पालमास ने 2-1 से हरा दिया। लास पालमास के लिए सैंड्रो रामिरेज़ और फैबियो सिल्वा ने गोल किए जबकि बार्सिलोना की तरफ से एकमात्र गोल राफिन्हा ने किया।

लास पालमास की पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय में बार्सिलोना में यह पहली जीत है। बार्सिलोना ने नए कोच हैंसी फ्लिक के नेतृत्व में पहले तीन महीनों में शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच उसने अपने घरेलू मैदान पर ला लिगा में अपने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड और चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख को भी हराया था।

लास पालमास से हार से पहले उसने अपने घरेलू मैदान पर सभी आठ मैच जीते थे। लास पालमास ने 1971-72 सत्र के बाद बार्सलिोना में अपनी पहली जीत हासिल की। उसे इस बीच बार्सलिोना में 34 मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे। यह उसकी बार्सलिोना पर कुल मिलाकर तीसरी जीत है। इस अप्रत्याशित हार ने बार्सलिोना की 125वीं वर्षगांठ के जश्न को भी फीका कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें