Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानें इनके लेटेस्ट रेट

December 1, 2024

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानें इनके लेटेस्ट रेट

Today Petrol Diesel Price : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.83 प्रतिशत गिरकर 68.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, लंदन ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें