Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेल में अलग-अलग बंद थे 2 कैदी, फिर भी प्रग्नेंट हो गई लड़की, तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप

December 1, 2024

जेल में अलग-अलग बंद थे 2 कैदी, फिर भी प्रग्नेंट हो गई लड़की, तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप

आज कल सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब कारनामे देखने को मिलते है। आज कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां हत्या के आरोप में दो कैदियों को जेल के अलग-अलग कमरे में बंद किया गया था, वे कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस बात ने सभी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को विस्तार से…

दरअसल, यह मामला फ्लोरिडा का है, जहां दो आरोपियों को हत्या के अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल यहां डेजी लिंक नाम की एक महिला ने 19 जून को एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्ची का जन्म जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में हुआ था। अभी इस बच्ची की देखभाल लिंक के परिवार के द्वारा की जा रही है। इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह कि 23 साल के जोन डेपोज और लिंक कभी भी एक-दूसरे से आमने-सामने नहीं मिले है। उनकी बाीच बातचीत की शुरूआत जेल के वेंटिलेशन सिस्टम से शुरू हुई थी। जो धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गई। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि वे दोनों अपने सेल को जोड़ने वाले वेंट का इस्तेमाल नोटस और तस्वीरें शेयर करने के लिए करते थे। जिससे वे एक दूसरे के पास आने लगे। बातचीत के दौरान लिंक ने बताया कि लंबे समय तक अकेले रहने के कारण वे घंटों एक दूसरे से बात करने लगें। जिससे उनके बीच का रिश्ता और गहरा होने लगा।

अपने बात के दौरान एक दिन डेपाज ने परिवार की इच्छा व्यक्त की। उसने कहा कि वे हमेशा से एक बच्चा चाहते थे और वे लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर मुझे किसी को चुनना हो, तो वह लिंक ही है। जिसके बाद लिंक ने भी इस काम के लिए अपनी हामी भर दी। फिर क्या था अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए डेपाज ने वेंटिलेशन शाफ्ट से लिंक तक अपना स्पर्म भेजने का एक तरीका बना लिया। लिंक ने आगे बताया कि चूकिं वेंट का आकार L होता है,तो यह सीधे मेरे वेंट में गिरता है। उसने आगे बताया कि अपने बिस्तर का उपयोग करके एक टेम्परेरी लाइन बनाई, जिसकी मदद से पतली पन्नी का रैप में लिपटे स्पर्म को ट्रांसफर करते थे। लिंक ने आगे बताया कि डेपाज ने ऐसा एक महीने में 5 बार किया। हमारी मेहन्त रंग लाई और एक दिन मैं प्रेग्नेंट हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें