Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के रेफरल ड्रॉ के परिणाम MLA Sudarshan Bablu की उपस्थिति में घोषित

December 2, 2024

माता चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के रेफरल ड्रॉ के परिणाम MLA Sudarshan Bablu की उपस्थिति में घोषित

अम्ब : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के दौरान आयोजित रेफरल ड्रॉ के नतीजे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू की उपस्थिति में घोषित किए गए। एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि रेफरल ड्रॉ में कुल 7 पुरस्कारों के लिए 43 व्यक्तियों के नाम निकाले गए हैं। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के उपलक्ष्य में इस इनामी ड्रॉ के लिए टिकट बिक्री की गई थी।

ये टिकट नंबर धारक बने लकी विजेता : एसडीएम ने बताया कि पुरस्कारों की सूची में पहला पुरस्कार इलैक्ट्रिक स्कूटर या फिर 60 हजार रुपए (टिकट नं 20820), दूसरा पुरस्कार एलक्ष्डी 42 इंच या 30 हजार रुपए (टिकट नं 19696), तीसरा पुरस्कार एलक्ष्डी 32 इंच या 20 हजार रुपए (टिकट नं 20085), चौथा पुरस्कार प्रेशर कुकर या दो हजार रुपए प्रति व्यक्ति (टिकट नं10746, 10532, 6412, 4057, 9498), पांचवा पुरस्कार सिलिंग फैन या दो हजार रुपए प्रति व्यक्ति (टिकट नं 26004,11077, 19165, 390, 2085), छठा पुरस्कार आयरन प्रेस या एक हजार रुपए प्रति व्यक्ति (टिकट नं 22736, 8759, 9320, 3257, 6473, 6010, 8704, 19780, 5364, 15403) तथा सातवां पुरस्कार दीवार घड़ी या 400 रुपए प्रति व्यक्ति (टिकट नं 23310, 6925, 22605, 18026, 18624, 28901, 1874, 16283, 72, 2932, 17366, 2574, 606, 11801, 6841, 4616, 6410, 13143, 19129 और 10181) शामिल हैं।

विधायक सुदर्शन बबलू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोगों के अपार स्नेह से इस बार पहली बार आयोजित माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव बेहद सफल रहा है। अगले साल इसे और भव्यता से मनाया जाएगा। एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि जिन व्यक्तियों के नाम रेफरल ड्रॉ में निकले हैं, वे 30 दिनों के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से एसडीएम कार्यालय में या ईमेल पर अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें