Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Swiggy से खाना आर्डर करने पर मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी, 400 शहरों में मिलेगी सर्विस

December 2, 2024

Swiggy से खाना आर्डर करने पर मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी, 400 शहरों में मिलेगी सर्विस

नई दिल्ली: ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूíत करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी ने अपनी 10 मिनट में खाद्य पदार्थ पहुंचाने वाली अपनी सेवा ‘बोल्ट’ का विस्तार भारत के 400 से अधिक शहरों और कस्बों में किया है।

स्विगी ने सोमवार को बयान में कहा, शुरुआत में बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, नयी दिल्ली, मुंबई और पुणो में पेश किया गया ‘बोल्ट’ अब जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, इंदौर, कोयम्बटूर तथा कोच्चि जैसे शहरों में भी सक्रिय है।

इसके अलावा रुड़की, गुंटूर, वारंगल, पटना, जगतियाल, सोलन, नासिक, शिलॉन्ग जैसे छोटे व मझोले शहरों में भी इसका विस्तार किया गया है। बयान में कहा गया, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘बोल्ट’ को सबसे अधिक अपनाया गया है। इसके बाद हरियाणा, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें