Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

December 2, 2024

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को फरीदकोट में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, व्यक्तियों और गैर-सरकारी संगठनों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में भाग लें और अपनी भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें