Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ola Electric ने 20 दिसंबर तक स्टोर की संख्या 4,000 तक बढ़ाने की बनाई योजना 

December 2, 2024

Ola Electric ने 20 दिसंबर तक स्टोर की संख्या 4,000 तक बढ़ाने की बनाई योजना 
नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक की योजना 20 दिसंबर 2024 तक अपने कंपनी स्वामित्व वाले स्टोर की संख्या चार गुना बढ़ा 4,000 करने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को बयान में कहा, कंपनी के वर्तमान में 800 स्टोर हैं और वह 3,200 से अधिक नए स्टोर खोलने की तैयारी है। इसमें कहा गया, सभी नए स्टोर में सेवा सुविधाएं भी होंगी जिससे देश भर में कंपनी का सेवा नेटवर्क मजबूत होगा।
ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा,हमारे विस्तृत ‘डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर’नेटवर्क और हमारे नेटवर्क पार्टनर प्रोग्राम के तहत ‘टचपॉइंट’ के साथ, हम बड़े तथा मझोले शहरों से परे पूरे देश में पहुंच कायम करेंगें। कंपनी की योजना अपने ‘नेटवर्क पार्टनर कार्यक्रम’ के तहत 2025 के अंत तक बिक्री तथा सेवा क्षेत्र में 10,000 भागीदारों को शामिल करने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें