Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, पानी के रिसाव के कारण खिसकी शटरिंग, 2 की मौत और एक घायल

December 2, 2024

यमुनानगर में निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, पानी के रिसाव के कारण खिसकी शटरिंग, 2 की मौत और एक घायल

यमुनानगर के ममीदी गांव में निर्माणाधीन मकान की छत डालते हुए उसकी शटरिंग खिसक गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा लागतार हो रहे पानी के रिसाव से हुआ था। पानी के रिसने से मिट्टी धंस गई और हादसा हो गया।

 

मृतकों की पहचान गांधीनगर निवासी हितकारी लाल और महेश पांडे के रूप में हुई है। दोनों मजदूर एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं घायल मजदूर की पहचान जोड़ियां गुरुद्वारा निवासी अरविंद मिश्रा के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

हालांकि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ममीदी गांव में प्रवीण कुमार के मकान पर निर्माण का काम चल रहा था। यही काम के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गई थी।

 

मकान की छत के लिए बिछाई गई शटरिंग की बलियां लगातार पानी के रिसाव से बैठ गई और शटरिंग खिसक गई। शटरिंग के खिसकने से मजदूर इसके नीचे आ गए और दब गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा मजदूर घायल अवस्था में पाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने ठेकेदार को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि उसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस टीम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें