Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra: CM के नाम का ऐलान होते ही फडणवीस का आया पहला रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

December 4, 2024

Maharashtra: CM के नाम का ऐलान होते ही फडणवीस का आया पहला रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर तमाम तरह की चल रही अटकले अब समाप्त हो गई है । कल यानि 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं आज पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपना पहला भाषण दिया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने सबसे पहले पर्यवेक्षक के रूप में आए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत पार्टी के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया है ।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने चुनाव के दौरान दिए गए नारे को दोहराते हुए कहा कि एक हैं तो सेफ है मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि इस प्रचंड जनादेश के बाद हमारी जिम्मेदारी पहले से कई ज्यादा बढ़ जाती है। हमे अपने पूरे कार्यकाल में जनता के लिए कार्य करते रहना होगा। फडणवीस ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे सीएम बनाने के लिए आपका ध्नयवाद । हम राजनीति में एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे है।

फडणवीस ने कहा कि अब समय है चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की, साथ ही अब हमें राज्य को और आगे ले जाने के लिए हमें और कड़ी मेहनत करनी होगी। आप को

बता दें कि देवेंद्र फणडवीस के नाम का प्रस्ताव चंद्रकांत पाटिल ने रखा। दूसरा प्रस्ताव सुधीर मुनगंटीवार ने रखा। इसके बाद पंकजा मुंडे, प्रवीण दरेकर, रवींद्र चव्हाण, संजय कुंटे, पूर्व मंत्री विधायक अशोक उईके, मेघना बोर्डिकर, योगेश सागर, संभाजी पाटिल नीलंगेकर, गोपीचंद पड़लकर, आशीष शेलार ने समर्थन किया।

दरअसल, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने भारी सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपने सहयोगियों एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के पास 230 सीट का भारी बहुमत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें