Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

निकिता दत्ता ने नेशनल नेवी डे पर अपने पिता को भावपूर्ण पोस्ट के साथ सम्मानित किया

December 4, 2024

निकिता दत्ता ने नेशनल नेवी डे पर अपने पिता को भावपूर्ण पोस्ट के साथ सम्मानित किया

मुंबई : आज यानी 4 दिसंबर को भारत ‘नेशनल नेवी डे’ मना रहा है। इस अवसर पर, अभिनेत्री निकिता दत्ता ने इंडियन नेवी को ट्रिब्यूट दिया और अपने पिता अनिल कुमार दत्ता को सम्मानित किया, जिन्होंने गर्व से नौसेना अधिकारी के रूप में सेवा की। एक्ट्रेस ने राष्ट्र के प्रति अपने पिता के समर्पण को याद करते हुए नेवी यूनिफार्म में अपने पिता की एक पुरानी फ़ोटो के साथ एक भावपूर्ण पोस्ट साझा किया।

सोशल मीडिया पर निकिता ने लिखा,”सलूटींग द प्रोटेक्टर्स ऑफ आवर सीज ऑन द 53 इंडियन नेवी डे शानो वरुणा.”

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने पिता अनिल कुमार दत्ता की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “आवर इन हाउस प्रोटेक्टर ऑफ द सीज. डैडीकिंस”

निकिता ने नेवी ऑफिसर की बेटी होने पर गर्व जाहिर किया और इस अवसर पर उन्होंने नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों को स्वीकार किया।

नेशनल नेवी डे, जो हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है, देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय नौसेना की भूमिका और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इसके योगदान को याद करता है।

इस बीच, काम के मोर्चे पर, निकिता दत्ता जिन्हें ‘घराट गणपति’ में देखा गया था, वे अब सैफ अली खान, जयदीप अहलावत अभिनीत ‘ज्वेल थीफ’ में दिखाई देंगी। रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित फिल्म को मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्मित किया गया है और यह अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें