Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवेंद्र फडनवीस गुरुवार को लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समाराेह शाम साढ़े पांच बजे होगा सम्पन्न

December 4, 2024

देवेंद्र फडनवीस गुरुवार को लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समाराेह शाम साढ़े पांच बजे होगा सम्पन्न

मुंबई: महाराष्ट्र शासन की बागडोर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडनवीस के हाथ में सौंपने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शपथग्रहण समारोह यहां ऐतिहासिक आजाद मैदान में होगा।

राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन फडनवीस को गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। फडनवीस का यह मुख्यमंत्री पद के लिए तीसरा शपथ-ग्रहण होगा, लेकिन यह उनकी वास्तविक अर्थों में पूर्ण बहुमत वाली दूसरी सरकार होगी। वह पहली बार 2014-19 तक मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यािरी ने उन्हें आनन-फानन में मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई थी पर विधानसभा सदस्यों का पर्याप्त समर्थन न होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

फडनवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महायुति गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ यहां राजभवन में राज्यपाल को समर्थन की चिठ्ठी दी और नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

फडनवीस के साथ राज्यपाल से मिलने गये नेताओं में शिव सेना के नेता एवं पूर्व निर्वतमान एकनाथ शिंदे और महायुति गठबंधन के तीसरे बड़े भागीदार एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

इससे पहले फडनवीस को भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती सीतारमण और रूपाणी की निगरानी में पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। उसके बाद महायुति गठबंधन के सदस्यों और नेताओं की एक अलग से बैठक हुई और वहां से गठबंधन के वरिष्ठ नेता श्री फडनवीस के साथ नयी सरकार के गठन का दावा करने के लिए राजभवन पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें