Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में दर्ज किया गया शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

December 5, 2024

श्रीनगर में दर्ज किया गया शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यहां एक स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले, 28 नवंबर को दर्ज किया गया था। यह तापमान मौसमी औसत शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित ज़ोजिला बुधवार रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 18.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम, गुलमर्ग और कोनीबल पर्यटन स्थलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस, शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और गुरुवार को शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कम किया गया था, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। कोकरनाग में पिछली रात न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग को छोड़कर, कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया और यहां दिन में तेज धूप निकली। केन्द्र शासित प्रदेश में सात दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें