Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में एनकाउंटर के बाद दबोचा बदमाश, हाल ही में जमानत पर आया था बाहर, क्रॉस फायरिंग में पैर में लगी, फिलहाल इलाज के लिए भर्ती

December 5, 2024

फरीदाबाद में एनकाउंटर के बाद दबोचा बदमाश, हाल ही में जमानत पर आया था बाहर, क्रॉस फायरिंग में पैर में लगी, फिलहाल इलाज के लिए भर्ती

हरियाणा के फरीदाबाद में मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश अंतरराज्यीय लूट और चोरी के गिरोह का सदस्य है।

 

बदमाश की पहचान विपिन के रूप में हुई है। जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही वह दुबारा से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त रूप से सूचना मिली कि कोई अंतरराज्यीय गिरोह का बदमाश अपनी गैंग के साथ लगातार फरीदाबाद में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है।

 

जिसके बाद सूचना मिलते ही फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर–85 की टीम गश्त करते हुए कार्रवाई के लिए चंदीला चौक पर पहुंचे। टीम का नेतृत्व सेक्टर–85 ब्रांच के प्रभारी SI महेंद्र सिंह कर रहे थे। उनके साथ हेड कांस्टेबल संदीप, सिपाही हरिकेश, सिकंदर, संजय और ड्राइवर नवनीत भी ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे।

 

जिसके कुछ समय के अंदर ही बदमाश विपिन अपनी XUV 500 गाड़ी पर सवार होकर फरीदाबाद चंदीला चौक पर पहुंचा। पहुंचते ही उसने पुलिस को देखा तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। जिसके बाद बदमाश ने गाड़ी रोक पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस फायरिंग में एक गोली आरोपी को जा लगी।

 

बदमाश के घायल होते ही उसे पुलिस ने दबोच लिया। उपचार के लिए उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती करवाया है। कार्रवाई में सामने आया कि वह फरीदाबाद के बीपीटीपी सेक्टर–77 KLJ सोसायटी में छुपा हुआ था। मूलरूप से वह बिहार के गांव राज सिनोरासा का रहने वाला है।

बदमाश के खिलाफ पहले से ही 12 मामले फरीदाबाद में और एक मामला गुरुग्राम में दर्ज है। इसके बाद जमानत पर बाहर आने के बाद भी विपिन ने अपने गिरोह के साथ मिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें