Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे 77 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा

December 5, 2024

जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे 77 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा

ग्रेटर नोएडा: किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान किया है। जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे 34 किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार रात हिरासत लेकर लुक्सर जेल भेज दिया। वहीं गुरुवार को जिले के विभिन्न इलाकों से प्रदर्शनकारी 43 किसान नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। किसान नेताओं को जेल भेजने के विरोध में एक बार फिर किसान संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे फिर से सैंकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली कूच करने के इरादे से जीरो पाइंट पर पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि प्रशासन और सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है।

जेल से छूटने के बाद आंदोलन तेज होगा। गौरतलब है जिले के किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 से अधिक किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आकर 25 नवंबर से महापंचायत शुरू कर पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दिया था। इसके बाद किसानों ने यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डाला। तीन दिन पहले हजारों किसानों ने दिल्ली के लिए कूच था, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल में रोक लिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें