Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिडबी ने हरियाणा के करनाल में खोली नयी शाखा

December 5, 2024

सिडबी ने हरियाणा के करनाल में खोली नयी शाखा

नयी दिल्ली: भारतीय लघु उद्याेग विकास बैंक (सिडबी) ने हरियाणा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संकुलों की इकाइयों के विस्तार को प्रोत्साहित करने और उन्हें कर्ज सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से करनाल, में अपनी नयी शाखा खोली है।

सिडबी की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस शाखा का उद्घाटन सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) अजीत नाथ झा ने की। इस अवसर पर वहां राज्य और केंद्र सरकार, पंजाब नेशनल बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय औद्योगिक संकुल के संगठनों और संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें