Karnal Thieft (विकास कुमार) : करनाल जिले में चोरों के हौसले बुलंद शादी समारोह में चोरों ने 10 तोले सोना, चांदी व शगुन के लिफाफों से भरे हुए बैग पर किया हाथ साफ कर हुए फरार, शादी कार्यक्रम में मचा हड़कंप सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुटी। अब तो करनाल जिले में कोई भी ऐसा दिन नहीं जाता जब कोई लूट चोरी की वारदात को चोर, बदमाश अंजाम न दे रहे हो।
ताजा मामले में रेलवे रोड स्थित सावित्री लान में दो चोरों ने लाखों रुपए के दुल्हन के गहनो से भरे हुए बैग पर अपना हाथ साफ कर दिया। शादी कार्यक्रम में दो बदमाश पहले से ही रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।
दुल्हन के भाई ने बातचीत में बताया कि उनकी बुआ के पास एक थैले में गहनों से भरा बैग था जिसमे दुल्हन के लड़की व लड़के वालो की तरफ से दिए गए। सोने व चांदी के गहनों सहित शगुन के लिफाफे भी थे।जैसे ही बुआ जी को परिजन फ़ोटो के लिए कह रहे थे या यूं कहें कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी ओर एक चोर ने गहनों से भरे बैग पर अपना हाथ साफ कर दिया।
चोर ने उसे अपने मेहरून रंग के बेलेजर के नीचे छिपा के अपने कंधे पर टांग लिया और लान से बाहर निकल गया। इस धटना को अंजाम देने के बाद चोरों के फरार होने की तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुल्हन के भाई ने लान संचालकों पर भी आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि इतने बड़े लान के अंदर मात्र चार ही कैमरे लगाए गए हैं जो ना काफी हैं।
अगर और ज्यादा कैमरे होते तो घटना की ओर भी जानकारियां जुटाई जा सकती थी। वही सीआईए की टीम से जांच अधिकारी ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर मौके ओर पहुंचे है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।उन्हें बताया कि पीड़ित परिजनों द्वारा 10 तोले सोना चांदी व नगदी की चोरी होने की शिकायत दी गई है, जांच जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...