Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 191 रन के साथ भारत पर बनाई बढ़त, जानिए मैच का हाल  

December 7, 2024

IND vs AUS Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 191 रन के साथ भारत पर बनाई बढ़त, जानिए मैच का हाल  
IND vs AUS Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां शुरुआती सत्र में अपनी पहली पारी में टीम के स्कोर को चार विकेट पर 191 रन तक पहुंचा कर भारत पर 11 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस दिन-रात्रि टेस्ट में चाय के विश्रम के लिए खेल को रोके जाते समय ट्रेविस हेड 53 और मिचेल मार्श दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने भी अर्धशतकीय पारी के साथ लय में वापसी की। लाबुशेन 64 रन बनाकर नीतिश कुमार रेड्डी की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लैटे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने दिन की शुरुआती ओवरों में कल के नाबाद बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी (39) और अनुभवी स्टीव स्मिथ (दो) को आउट किया। इन दोनों का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपका। भारत के लिए बुमराह ने इस सत्र में दो विकेट लिये जबकि रेड्डी  को एक सफलता मिली। भारत की पहली पारी कल 180 रन पर सिमटी थी।
IND vs AUS Day 2
IND vs AUS Day 2

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें