Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Outhouse Trailer Release: शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर की वापसी, एक्ट्रेस की फिल्म ‘आउटहाउस’ का ट्रेलर रिलीज

December 7, 2024

Outhouse Trailer Release: शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर की वापसी, एक्ट्रेस की फिल्म ‘आउटहाउस’ का ट्रेलर रिलीज

Outhouse Trailer Release : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘आउटहाउस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शर्मिला टैगोर ने बताया, ‘‘फिल्म ‘आउटहाउस’ एक खूबसूरत कहानी के रूप में हमें बताती है कि आपकी उम्र चाहे जो भी हो, जिंदगी हमेशा आपको एक सरप्राइज देने के लिए तैयार रहती है। नील और नाना के साथ आदिमा (शर्मिला के किरदार का नाम ) का सफर हंसी, सीख और ऐसे पलों से भरा है, जिसकी कहानी दर्शकों के दिलों को छू जाएगी।


शर्मिंला ने बताया, मुझे फिल्म में काम करके बहुत मजा आया। मैं कुछ ही दिनों में 80 साल की हो जाऊंगी और मुझे खुशी है कि मैंने अपने जीवन के इस पड़ाव पर ऐसी फिल्म करके कुछ शानदार और सार्थक किया।

मोहन अगाशे ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका आनंद आप परिवार के साथ ले सकते हैं। कहानी खूबसूरती के साथ संबंधों को खोजने पर है। जीवन में एक ऐसा पल भी आता है, जब हमें बदलाव को अपनाने और रिश्तों को संजोने की जरूरत होती है।

फिल्म आउटहाउस’ का निर्माण डॉक्टर मोहन अगाशे ने और निर्देशन सुनील सुकथांकर ने किया है। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर और मोहन अगाशे लीड रोल में हैं।

फिल्म में जिहान होदर, सोनाली कुलकर्णी, नीरज काबी और सुनील अभयंकर भी अहम रोल में हैं। ‘आउटहाउस’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें