Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

छह साल हुए ‘केदारनाथ’ को रिलीज हुए, सारा ने बाबा केदार के दर पर टेका मत्था

December 7, 2024

छह साल हुए ‘केदारनाथ’ को रिलीज हुए, सारा ने बाबा केदार के दर पर टेका मत्था

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान की सफल फिल्म ‘केदारनाथ’ को रिलीज हुए आज 6 साल हो चुके हैं। अभिनेत्री फिल्म की सफलता का जश्न मना रहीं। फिल्म के 6 साल पूरा होने पर खान बाबा केदार का दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचीं, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बाबा केदारनाथ का दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री ने वहां का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘‘ ‘केदारनाथ’ के 6 साल हो चुके हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो और कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे एक पूरा जीवन बीत गया हो, जय भोलेनाथ, मुझे बनाने के लिए शुक्रिया और मुझे जीवन भर की यादें देने के लिए शुक्रिया भोलेनाथ’’।

सारा अली खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। ‘केदारनाथ’ अभिनेत्री घूमने के साथ ही देसी खाने की भी शौकीन हैं। हाल ही में राजस्थान पहुंचीं अभिनेत्री ने जोधपुर से लेटेस्ट तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वह लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाती नजर आईं। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीर के माध्यम से राजस्थानी पकवान के साथ ब्ल्यू सिटी का दीदार कराया था।

फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री सारा अली खान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो चकाचक गर्ल के नाम से मशहूर सारा अली अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड की शूटिंग में व्यस्त हैं। आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म एक जासूसी-कॉमेडी है। फिल्म में सारा के साथ लीड रोल में ड्रीम गर्ल अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। जासूसी-कॉमेडी की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी हुई। फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स को सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें