Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ह लीफ़ंग ने अमेरिकी प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात

December 7, 2024

ह लीफ़ंग ने अमेरिकी प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात

Hu Lifeng Meet Senior Officials : चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफ़ंग ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में क्रमशः अमेरिकी प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। 5 दिसंबर को, उन्होंने अमेरिकी ब्लैकरॉक के अध्यक्ष, सीईओ लॉरेंस डी. फ़िंक और 4 दिसंबर को गोल्डमैन साच्स के चेयरमैन जॉन वाल्ड्रोन से मुलाकात की। 

ब्लैकरॉक के अध्यक्ष फ़िंक से मुलाकात के दौरान, ह लीफ़ंग ने कहा कि चीन सीपीसी 20वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण सत्र की भावना को पूरी तरह से लागू कर रहा है, वित्तीय प्रणाली के सुधार को और गहरा कर रहा है, और वित्तीय क्षेत्र के संस्थागत खुलेपन का लगातार विस्तार कर रहा है, ताकि विदेशी वित्त पोषित उद्यमों को चीन में अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। 

वहीं, गोल्डमैन साच्स के अध्यक्ष वाल्ड्रोन के साथ हुई भेंट-वार्ता में, चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफ़ंग ने बताया कि चीन सीपीस 20वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण सत्र की भावना को पूरी तरह से लागू करते हुए सुधारों को व्यापक रूप से गहरा करने के प्रमुख उपायों को लगातार आगे बढ़ा रहा है, और दुनिया के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन का लगातार विस्तार कर रहा है। 

ह लीफ़ंग ने पेश किया कि वह चीन में निवेश करने और चीन के विकास के अवसरों को साझा करने, दोनों देशों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करने के लिए ब्लैकरॉक और गोल्डमैन साच्स सहित अधिक विदेशी वित्तीय संस्थानों और दीर्घकालिक पूंजी का स्वागत करते हैं। उपरोक्त दोनों अमेरिकी अतिथियों का कहना है कि वे चीन की अर्थव्यवस्था और भविष्य के विकास में विश्वास से भरे हैं और चीन के साथ सहयोग का विस्तार जारी रखने तथा अमेरिका-चीन आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें