Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

GST से और वसूली की तैयारी में सरकार, इसका पुरजोर विरोध करेंगे: Rahul Gandhi

December 8, 2024

GST से और वसूली की तैयारी में सरकार, इसका पुरजोर विरोध करेंगे: Rahul Gandhi

नई दिल्ली: लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के नए स्लैब लाकर और वसूली की तैयारी कर रही है। राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी इस ‘घोर अन्याय’ का पुरजोर विरोध करेगी। राहुल ने ‘एक्स’ पर कर संग्रह से जुड़ा एक ग्राफिक साझा करते हुए पोस्ट किया, पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए।

एक तरफ कॉरपोरेट कर के मुक़ाबले आयकर लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज्यादा वसूली की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया, ‘सुनने में आ रहा है कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। आपकी जरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है।’

उन्होंने कहा, ‘जरा सोचिए, अभी, शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच 1500 रुपए से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़़ाकर 18 प्रतिशत करने जा रही है। यह घोर अन्याय है कि अरबपतियों को कर में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज माफ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें