Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 रियल्टी कंपनियों ने अप्रैल-सितंबर में 71 हजार करोड़ रुपये की बेची संपत्तियां 

December 8, 2024

26 रियल्टी कंपनियों ने अप्रैल-सितंबर में 71 हजार करोड़ रुपये की बेची संपत्तियां 
नई दिल्ली: भारत की 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान 71,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां बेची हैं। इनमें गोदरेज प्रॉपर्टीज ने सबसे अधिक बिक्री बुकिंग दर्ज की है।
शेयर बाजार को दी गई जानकारी से संकलित आंकड़ों के अनुसार 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल्टी कंपनियों ने 2024-25 की अप्रैल-सितंबर छमाही के दौरान 71,219 करोड़ रुपये की कुल बिक्री बुकिंग दर्ज की। बिक्री बुकिंग का बड़ा हिस्सा आवासीय संपत्तियों से आया।
बिक्री बुकिंग के मामले में गोदरेज प्रॉपर्टीज चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 13,835 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी बनकर उभरी। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 7,288 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी।
लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्ति बेचने वाली मुंबई स्थित मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड ने इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान 8,320 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल्टी फर्म डीएलएफ लिमिटेड ने 7,094 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची। इसके बाद बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और दिल्ली – एनसीआर स्थित सिग्नेचर ग्लोबल का स्थान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें