Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

December 9, 2024

PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। वह राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी सोमवार को 78 साल की हो गयीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें