Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को चरस के साथ किया गिरफ्तार

December 9, 2024

कुल्लू पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को चरस के साथ किया गिरफ्तार

कुल्लू : थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा राज्य का है। आरोपी को पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पुलिस द्वारा पूरा किया जा रहा है। चरस तस्करी का मामला बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम भरैण लिंक रोड में गश्त पर थी।

इस दौरान सामने से एक युवक आया जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसे दबोच लिया तो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 85 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गोपाल डागर (26) पुत्र बीर सिंह निवासी मकान नंबर 974/3, गली नंबर 3, राजीव नगर, गुड़गांव, हरियाणा के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें