Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेत मजदूरों व मनेरगा मजदूरों की मांगों को लेकर 11 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी यूनियन

December 9, 2024

खेत मजदूरों व मनेरगा मजदूरों की मांगों को लेकर 11 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी यूनियन

करनाल (सन्नी चौहान) : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जिला कमेटी की मीटिंग सदर बाजार स्थित कार्यालय में कृष्णलाल की अध्यक्षता में हुई। राज्य प्रधान जगमाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार महंगाई को कम करने में नाकाम रही है। खेत मजदूरों और मनेरगा मजदूरों को काम न मिलने से रोजगार का संकट और ज्यादा गहरा होता जा रहा है।

प्रदेश में चुनाव से पहले रिहायशी प्लाटों की घोषणा के बावजूद गरीब लोगों को रिहायशी प्लाट नहीं दिए गए। मकान हीन और कच्ची छत्त वाले गरीबों के लिए पक्की छत्त के मकान का सपना ही रह गया। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्न लोगों को मिले। मनरेगा में 200 दिन काम और दैनिक मजदूरी 600 रु पए दी जाए। मनरेगा में दुर्घटना मुआवजा 10 लाख रु पए हो। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत की जाए।

आपराधिक घटनाओं पर रोक लगे। सभी पात्न गरीब लोगों को केरल की तर्ज पर सस्ते राशन की किट दी जाए। यूनियन 11 दिसंबर को खेत मजदूरों व मनेरगा मजदूरों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। अधिकारियों को मांगपत्न सौंपा जाएगा। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव जगपाल राणा, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, शीशपाल सिंह, पाल सिंह नंबरदार, सूबे सिंह, सौदागर सिंह, कृष्णलाल व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें