
Avadh Ojha Sir : नई दिल्ली । आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में हाल में आप का दामन थामने वाले शिक्षक से नेता बने और देश के जाने- माने शिक्षक के साथ मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा सर का भी नाम शामिल है। वहीं आप ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट भी बदल दी गई है। अब उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। वहीं आप के नए नेता अवध ओझा सर को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है। आइए जानते है विस्तार से…
अगले साल होने है विधानसभा चुनाव
दरअसल, दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। आप ने 2020 में 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीट जीती थी और अब पार्टी लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही है। वहीं आज आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 20 नाम शामिल हैं, जिनमें कुछ बदलाव और नए उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इससे पहले भी आप ने 11 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की थी।
मनीष सिसोदिया की सीट में बदलाव
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट में बड़ा बदलाव किया है। सिसोदिया को पटपड़गंज से हटाकर अब जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, पटपड़गंज सीट से शिक्षक से नेता बने अवध ओझा को टिकट दिया गया है। यह फैसला पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिसोदिया दिल्ली के बड़े नेताओं में से एक हैं और उनकी सीट का बदलाव चर्चा का विषय बन गया है।
AAP की दूसरी लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के नाम
दूसरी लिस्ट में कुल 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही, AAP ने अब तक 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पहली लिस्ट 21 नवंबर को जारी की गई थी, जिसमें 11 नाम थे। अब जो 20 नाम सामने आए हैं, उनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। यहां हम आपको AAP द्वारा घोषित उम्मीदवारों और उनकी सीटों के नाम दे रहे हैं:
यह सूची दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की है।
शिक्षा सेवा का साधन है।
मैं आभार प्रकट करता हूं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा किया और मौका दिया।
पटपड़गंज से सिसोदिया जी का शिक्षा संकल्प जारी रहेगा
भाई मनीष सिसोदिया जी का शिक्षा के प्रति अतुलनीय योगदान… pic.twitter.com/LQpsVqiHuv
— Avadh ojha (@kafiravadh) December 9, 2024
ओझा सर ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा पटपड़गंज सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अवध ओझा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया। ओझा ने लिखा, “शिक्षा सेवा का साधन है। मैं आभार प्रकट करता हूं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा किया और मौका दिया। पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया जी का शिक्षा संकल्प जारी रहेगा।”
सिसोदिया जी की शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाना है…
अवध ओझा ने अपनी पोस्ट में मनीष सिसोदिया के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा, “भाई मनीष सिसोदिया जी का शिक्षा के प्रति अतुलनीय योगदान है, और उनकी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ा सकूं, इसके लिए मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं।” ओझा ने यह भी कहा कि वह सिसोदिया के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
संजय सिंह और AAP कार्यकर्ताओं का आभार
अवध ओझा ने अपने आभार का विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “संघर्ष की पहचान भाई संजय सिंह जी का कोटि कोटि धन्यवाद।” इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया, जो उनके समर्थन में खड़े हैं और साथ देने के लिए तैयार हैं।
गोंडा जिले के रहने वाले हैं अवध ओझा सर
आप को बता दें कि आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से टिकट दिया गया है। ओझा यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और एक मशहूर सिविल सेवा कोचिंग शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं, और वे शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। ओझा ने 2005 में इतिहास में विशेषज्ञता के साथ अपना शिक्षण करियर शुरू किया था। इसके बाद, उन्होंने हिंदी साहित्य में कई डिग्रियां हासिल की, जिसमें स्नातकोत्तर, एलएलबी, एमफिल और पीएचडी शामिल हैं। उनके शिक्षण कार्य से लाखों युवाओं की ज़िंदगी में बदलाव आया है, और वे अपने छात्रों को प्रेरित करने के लिए जाने जाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...