Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI के नए गवर्नर होंगे Sanjay Malhotra, कल संभालेंगे कार्यभार… जानिए इनके बारे में…

December 10, 2024

RBI के नए गवर्नर होंगे Sanjay Malhotra, कल संभालेंगे कार्यभार… जानिए इनके बारे में…

RBI New Governer : नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। वहीं अब सबकी नजर RBI के नए गवर्नर के उपर हैं। इस बीच अब खबर यह आ रही है कि सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को RBI का अगला गवर्नर नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं, जो 26वें गवर्नर के रुप में 11 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे। आइए जानते है विस्तार से…

शक्तिकांत दास का जगह लेंगे संजय मल्होत्रा 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को नया गवर्नर मिलने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल में विस्तार नहीं किए जाने के बाद की गई है, जो लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था। संजय मल्होत्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तहत राजस्थान कैडर से अपनी सेवा शुरू की थी। वह अब रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

 शक्तिकांत दास का कार्यकाल 2018 में शुरु हुआ …

संजय मल्होत्र का कार्यकाल अगले तीन साल के लिए होगा। मल्होत्र के पास वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अत्यधिक अनुभव है। उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रलय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इसके अलावा, उन्हें केंद्र और राज्य सरकारों में टैक्स और वित्तीय मामलों का भी गहरा अनुभव है। शक्तिकांत दास का कार्यकाल भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में 2018 में शुरू हुआ था और उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण आर्थकि निर्णय लिए गए। हालांकि, सरकार ने उनके कार्यकाल में कोई विस्तार करने का निर्णय नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि संजय मल्होत्र की नियुक्ति का फैसला वित्तीय सेवा क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए लिया गया है।

कौन हैं संजय मल्होत्रा 

आपको बता दें कि संजय मल्होत्रा ​​1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा आईआईटी, कानपुर से की, जहाँ उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय, यूएसए से सार्वजनिक नीति में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की। अपने करियर के 33 वर्षों से अधिक के दौरान, संजय मल्होत्रा ने प्रशासनिक सेवा में नेतृत्व और उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और विभिन्न क्षेत्रों में गहरी समझ विकसित की है।

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य अनुभव

मल्होत्रा ने विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कार्य किया है, जिसमें प्रमुख क्षेत्रों जैसे कि बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, और खान शामिल हैं। उनका कार्यक्षेत्र न केवल राज्य स्तर पर बल्कि केंद्र सरकार में भी प्रभावी रहा है। अपने पिछले कार्यकाल में, संजय मल्होत्रा ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के पद पर कार्य किया। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने वित्तीय नीति निर्माण और वित्तीय सेवाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णयों में योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें