Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायली वायुसेना ने सीरिया में पिछले दो दिनों में 250 से अधिक ठिकानों पर हमला किया: रिपोर्ट

December 10, 2024

इजरायली वायुसेना ने सीरिया में पिछले दो दिनों में 250 से अधिक ठिकानों पर हमला किया: रिपोर्ट

दमिश्क: सीरिया में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से इजरायली वायु सेना ने पिछले दो दिनों में 250 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें सैन्य अड्डे, दर्जनों लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर, विमान भेदी मिसाइल प्रणाली और मिसाइलों वाले गोदाम शामिल हैं। यह जानकारी इज़रायली आर्मी रेडियो ने एक स्नेत का हवाला देते हुए दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह इजरायली वायु सेना के इतिहास में सबसे बड़े आक्रामक अभियानों में से एक था। सीरियाई सशस्त्र विपक्षी समूहों ने रविवार को दमिश्क पर कब्जा कर लिया। सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने कहा कि उन्होंने और 18 अन्य मंत्रियों ने राजधानी में रहने का निर्णय लिया है।

जलाली ने यह भी कहा कि वह शहर में प्रवेश कर चुके उग्रवादी समूहों के नेताओं के संपर्क में हैं। रूसी विदेश मंत्रलय ने कहा कि सीरियाई संघर्ष में कुछ प्रतिभागियों के साथ बातचीत के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने पद और देश छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें