Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी दिल्ली के लोगों के लिए करेंगे न्याय चौपाल

December 10, 2024

राहुल गांधी दिल्ली के लोगों के लिए करेंगे न्याय चौपाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लोगों के लिए न्याय चौपाल लगाएंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में एक माह से न्याय यात्र कर रहे हैं, ताकि दिल्ली के लोगों के साथ न्याय किया जा सके। पार्टी बुधवार को यहां इंदिरा गांधी एरेना स्टेडियम में न्याय चौपाल कर रही है और गांधी अपराह्न एक बजे इस चौपाल में शामिल होंगे।

यादव ने कहा, ‘‘आठ नवंबर से शुरू हुई दिल्ली न्याय यात्र की आपार सफलता के बाद जननायक राहुल गांधी जी सभी न्याय यात्रियों एवं दिल्ली के लोगों के साथ न्याय चौपाल करने आ रहे हैं। आप इस न्याय चौपाल में सादर आमंत्रित हैं। साथ आएं-बदलाव लाएं क्योंकि दिल्ली अब और नहीं सहेगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें