Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल-असद सुरक्षित, प्रत्यर्पण का सवाल ही नहीं : रूसी राजनयिक

December 11, 2024

अल-असद सुरक्षित, प्रत्यर्पण का सवाल ही नहीं : रूसी राजनयिक

मॉस्को : सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद परिवार समेत रूस में हैं। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि वो सुरक्षित हैं और उनका प्रत्यर्पण नहीं किया जाएगा। स्थानीय ने रयाबकोव का हवाला देते हुए बताया कि ‘ऐसी स्थिति में मेरे लिए यह बताना बहुत गलत होगा कि क्या हुआ और इसे कैसे सुलझाया गया, लेकिन वह सुरक्षित हैं।‘

रिपोर्ट के अनुसार, अल-असद के प्रत्यर्पण की संभावना पर टिप्पणी करते हुए रूसी राजनयिक ने कहा कि रूस अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय रोम संविधि का पक्षकार नहीं है। सीरियाई विद्रोही समूहों ने नवंबर के अंत से उत्तरी सीरिया से एक बड़ा आक्रमण किया, सरकार के कब्जे वाले क्षेत्रों से होते हुए दक्षिण की ओर बढ़े और 12 दिनों के भीतर राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया।

आक्रमण के बाद, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार रविवार को गिर गई। अल-असद ने इस्तीफा दे दिया और रूस में शरण ली। 59 वर्षीय बशर अल-असद ने 2000 में अपने पिता हाफिज अल-असद की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली थी। असद पर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगता रहा है, जिनमें युद्ध के दौरान सीरिया में रासायनिक हथियारों का प्रयोग, कुदरें का दमन और लोगों को जबरन गायब करना शामिल है।

2011 उनके शासन काल के लिए सबसे अहम साल रहा जब लोकतंत्र की मांग को लेकर हजारों सीरियाई नागरिक सड़कों पर उतर आए, लेकिन उन्हें भारी सरकारी दमन का सामना करना पड़ा। हालांकि सरकार के विरोध में विभिन्न सशस्त्र विद्रोही समूहों का गठन हो गया और सरकार का विरोध 2012 के मध्य तक, विद्रोह एक पूर्ण गृह युद्ध में बदल गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें