Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवहन विभाग की वैबसाइट स्लो होने के कारण आवेदक परेशान

December 11, 2024

परिवहन विभाग की वैबसाइट स्लो होने के कारण आवेदक परेशान

लुधियाना : परिवहन विभाग की वैबसाइट एक सप्ताह से स्लो चल रही है जिसकी वजह से वाहन संबंधी काम करवाने वाले आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों का कहना है कि परिवहन विभाग की वैबसाइट का परिवहन सेवा पोर्टल कई-कई घंटे बंद रह रहा है, जिसकी वजह से दस्तावेज अपलोड नहीं हो रहे।

आवेदकों को अपने काम करवाने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। पोर्टल के ठीक ढंग से काम न करने के चलते वाहनों की आरसी ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, परिमट, एचपी रद्द करवाने जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं।

शिमलापुरी निवासी महेंद्र सिंह, जालंधर बाईपास निवासी राजकुमार, त्रिलोचन सिंह व जमालपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से अपने वाहन संबंधी काम करवाने के लिए सर्विस प्रोवाइडरों के पास चक्कर लगा रहे हैं। आवेदकों ने मांग है कि सिस्टम को जल्दी ठीक किया जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें