Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतों में मिले शव का मामला: पैसों के लेनदेन के कारण हुई थी मोहम्मद हनीफ की हत्या

December 11, 2024

खेतों में मिले शव का मामला: पैसों के लेनदेन के कारण हुई थी मोहम्मद हनीफ की हत्या

लुधियाना (आशुतोष) : पैसों के लेन-देन में ही खेतों में ठेके पर काम करने वाले मोहम्मद हनीफ की हत्या हुई थी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मी नगर, हैबोवाल के रहने वाले मोहित खन्ना उर्फ बग्गा को नामजद किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि सोमवार को खेतों में खून से लथपथ मोहम्मद हनीफ का शव मिला था। पुलिस ने यह मामला मृतक मोहम्मद हनीफ के भाई मोहम्मद अनवर के बयानों पर दर्ज किया है। मोहम्मद अनवर का कहना है कि उसके भाई हनीफ ने आजाद गैस एजैंसी, जस्सियां रोड के निकट, जमीन ठेके पर ली थी, जहां पर आरोपी मोहित खन्ना उर्फ बग्गा भी कभी-कभार आता जाता था।

उसका कहना है कि उसके भाई का आरोपी से पैसों का लेन-देन था। सोमवार को खेतों में मोटर के निकट हनीफ का खून से लथपथ शव पड़ा था। पता चला है कि पैसों के लेन-देन के कारण ही आरोपी मोहित खन्ना उर्फ बग्गा ने उसके भाई के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें