Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में मनाई गई गीता जयंती, डेढ़ करोड़ लोगों के साथ 18000 बच्चों ने किया गीता श्लोकों का पाठ, मौजूद रहे सीएम नायब सैनी

December 11, 2024

हरियाणा में मनाई गई गीता जयंती, डेढ़ करोड़ लोगों के साथ 18000 बच्चों ने किया गीता श्लोकों का पाठ, मौजूद रहे सीएम नायब सैनी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता के श्लोक का उच्चारण कर गीता जयंती मनाती गई। इस अवसर पर डेढ़ करोड़ लोगों ने एकसाथ मिलकर गीता का पाठ किया। यह आयोजन कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित था। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे।

 

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती हैं। इस बार गीता जयंती 11 दिसंबर 2024 को मनाई जा रही है। वैश्विक गीता पाठ का आयोजन इस बार भी थीम पार्क में किया गया। जहां भरी संख्या में लोग एकत्रित हुए। जयंती को मनाने के लिए कुल 18000 बच्चों ने मिलकर गीता के श्लोकों का पाठ किया।

 

इस बार ऑनलाइन के माध्यम से डेढ़ करोड़ लोगों सहित 18000 बच्चों ने गीता का पाठ किया। जोकि अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। इस आयोजन के दौराना मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और तंजानिया के मंत्री भी मौजूद रहे।

 

इससे पहले आयोजित हो चुके गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में भी हजारों बच्चों ने मिलकर गीता का पाठ किया था, जो विश्व रिकॉर्ड बना था। जिसके बाद इस बार हुआ वैश्विक गीता पाठ महोत्सव आयोजन भी एक विश्व रिकॉर्ड बनाता है। जिसमें डेढ़ करोड़ लोगों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें