Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉट. (Aditi Saigal) का नया गाना ‘10kmh’ और 2024 का ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर ‘Brain Rot’का खास कनेक्शन

December 11, 2024

डॉट. (Aditi Saigal) का नया गाना ‘10kmh’ और 2024 का ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर ‘Brain Rot’का खास कनेक्शन

मुंबई: अदिति सैगल मैरी ऐन अलेक्ज़ेंडर और कम्बली ने हाल ही में अपना नया सिंगल 10kmh रिलीज़ किया है। यह गाना उन पलों को बयां करता है, जब मानसिक सुस्ती और ठहराव एक कलाकार की क्रिएटिविटी को बाधित करती है। इस महीने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘ब्रेन रॉट’ को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया। इसे उस मानसिक स्थिति के रूप में परिभाषित किया गया है, जहां सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बार-बार निम्न गुणवत्ता वाले कंटेंट के उपभोग से मानसिक या बौद्धिक स्थिति में गिरावट आ जाती है।

गाने 10kmh का यही विषय है – मानसिक सुस्ती और ठहराव।

डॉट. का दिलचस्प वीडियो-

डॉट. ने इस गाने से जुड़े एक वीडियो में इस स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “ब्रेन रॉट एक ऐसी मानसिक स्थिति को दर्शाता है, जहां सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बार-बार कम गुणवत्ता वाले कंटेंट को देखने से दिमाग ठहराव का शिकार हो जाता है। यह ऐसा ही है, जैसे आप ट्रैफिक में फंसे हों और 10 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज नहीं चल सकते। यही वजह है कि मेरे दोस्तों और मैंने यह गाना लिखा।”

उन्होंने आगे कहा “दिल्ली में स्कूल के दिनों में एक बड़ा रनिंग ट्रैक हुआ करता था। सर्दियों में, जब कोहरा छा जाता था, हम ट्रैक को काटकर चल देते और टीचर को पता भी नहीं चलता कि हमने राउंड पूरे किए या नहीं। लेकिन, 10kmh में, यह महसूस होता है कि जीवन के हर मोड़ पर ऐसा आसान तरीका नहीं मिलता। हमें उस सुस्त मानसिक स्थिति का सामना करना पड़ता है और धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ता है, जब तक चीज़ें बेहतर न हो जाएं।”

आज के दौर की एक बड़ी चुनौती-

सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स और कंटेंट के अति-उपभोग के इस दौर में, यह मानसिक ठहराव न केवल कलाकारों बल्कि आम लोगों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में, ज़रूरी है कि हम रुकें, सोचें, और ज़रूरत पड़ने पर ब्रेक लें।

‘10kmh’ सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध-

10kmh अब Spotify, Apple Music, Gaana, Saavn, Deezer, Wynk और YouTube Music सहित सभी प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dot. (@dotandthesyllables)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें