Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के डेटा सेंटर बाजार में 2019-24 के दौरान 60 अरब डॉलर का निवेश आया: CBRE

December 11, 2024

भारत के डेटा सेंटर बाजार में 2019-24 के दौरान 60 अरब डॉलर का निवेश आया: CBRE

नई दिल्ली: भारत के डेटा सेंटर बाजार ने पिछले छह साल में 60 अरब डॉलर का निवेश आर्किषत किया है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी सीबीआरई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए अनुमान जताया है कि 2027 के अंत तक कुल प्रवाह 100 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। सीबीआरई दक्षिण एशिया ने बुधवार को ‘2024 इंडिया डेटा सेंटर मार्केट अपडेट’ रिपोर्ट जारी की।

कंपनी ने कहा, ह्लभारत में डेटा सेंटर बाजार में वैश्विक कंपनियों, रियल एस्टेट डेवलपर और निजी इक्विटी कोष की ओर से पर्याप्त निवेश हुआ है, जो देश के तेजी से बढ़ते बाजार से लाभ उठाना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 और 2024 के बीच भारतीय डेटा सेंटर बाजार में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, दोनों से 60 अरब डॉलर से अधिक का निवेश आया।

कुल निवेश प्रतिबद्धताओं के मामले में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल अग्रणी राज्य बनकर उभरे। सीबीआरई की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ‘भारत 2027 के अंत तक कुल निवेश प्रतिबद्धताओं में 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम-एशिया और अफ्रीका के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशुमान मैगजीन ने कहा कि भारत का डेटा सेंटर बाजार अभूतपूर्व वृद्धि का अनुभव कर रहा है। यह बढ़ती डिजिटल खपत, सरकारी पहल और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की कंपनियों की ओर से महत्वपूर्ण निवेश के संयोजन से प्रेरित है।

ये भी पढ़ें: चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें