Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market: शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

December 12, 2024

Stock Market: शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 83.73 अंक चढक़र 81,609.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 24,604.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। टाटा मोटर्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,012.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें