Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 दिसंबर को Avika Gor और Vardhan Puri स्टारर फिल्म “Bloody Ishq” का स्टार गोल्ड पर होगा वर्ल्ड प्रीमियर

December 12, 2024

14 दिसंबर को Avika Gor और Vardhan Puri स्टारर फिल्म “Bloody Ishq” का स्टार गोल्ड पर होगा वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई : स्टार गोल्ड ने शनिवार, 14 दिसंबर को रात 8 बजे विक्रम भट्ट की हॉरर-थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर की घोषणा की है।  ‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर और अभिनेता वर्धन पुरी अभिनीत इस  हॉरर फिल्म  को लोगों ने आपरेशाते भी किया था।

सुरम्य स्कॉटिश द्वीप पर स्थापित, ‘ब्लडी इश्क’ एक प्रेमी जोड़े नेहा और रोमेश की कहानी बताती है, नेहा के जीवन में कुछ  भयानक रहस्यमय घटनाएं होती हैं जिसकी वजह से  उसकी याददाश्त जाती  है।उनका समुद्र तटीय सुंदर घर झूठ और धोखे का भूतिया घर बन जाता है, क्योंकि नेहा को पता चलता है कि रोमेश उससे रहस्य छिपा रहा है। आगे क्या होता है, जब पत्नी यह उजागर करना शुरू कर देती है कि उसका पति क्या छिपा रहा है, जबकि वह एक डरावनी अशुभ शक्ति से घिरा हुआ है, जो रोमांचक कहानी का मूल है।

वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के विषय में बात करते हुए  अविका गोर कहती हैं , “ब्लडी इश्क हॉरर-थ्रिलर शैली में एक नया दृष्टिकोण लाता है, एक ऐसा डोमेन जहां निर्देशक विक्रम भट्ट जाना जाता  है। लंबे समय से हॉरर  फिल्मों के प्रशंसक के रूप में, मैंने हमेशा उनके द्वारा लाए गए रोमांच और रहस्य का आनंद उठाया है, और मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूँ । जो बात मुझे और भी उत्साहित करती है वह यह है कि ब्लडी इश्क अब देश भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगा क्योंकि इसका प्रीमियर स्टार गोल्ड पर होगा जिसे लोग अपनी फॅमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।

वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के बारे में  वर्धन पुरी ने कहते हैं , “ब्लडी इश्क हॉरर और रोमांचक थ्रिलर के प्रशंसकों के लिए एक उपहार है। इस फिल्म में  रोंगटे खड़े कर देने वाले डर और लुभावने रहस्य के बीच सही संतुलन किया गया  है। अविका और भट्ट साहब  के साथ काम करना बहुत ही  शानदार अनुभव था और मुझे रोमेश का  किरदार निभाने में बहुत  मजा आया। स्टार गोल्ड पर अपने वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के साथ, ब्लडी इश्क अब बहुत बड़े दर्शकों तक पहुंचेगा, जिससे परिवारों को अपने वीकेंड  का आनंद लेने का सही मौका मिलेगा।”

विक्रम भट्ट  वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के बारे में कहते हैं कि  “ब्लडी इश्क के साथ, मैं एक क्लासिक हॉरर फिल्म को एक जबरदस्त प्रेम कहानी के साथ प्रस्तुत करना चाहता था। यह मेरे लिए बेहद निजी प्रोजेक्ट है।जहाँ  नेहा के रूप में अविका का किरदार  इंटेंस और वल्नरेबल दोनों है, वहीँ  रोमेश के रूप में वर्धन का प्रदर्शन शानदार और मनोरम है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है, और उन्होंने किरदारों को इस तरह से जीवंत कर दिया है जो रोमांचक और अविस्मरणीय दोनों है। अब जब 14 दिसंबर को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर ब्लडी इश्क का प्रीमियर होगा तो यह काफी बड़े दर्शकों तक पहुंचेगा, मुझे यकीन है कि हर कोई इस फिल्म का आनंद  उठाएगा।”

सेंसेशनल ट्विस्ट  और अनपरिडिक्टेबल टर्न्स   के साथ, यह फिल्म एक पावर-पैक एंटरटेनिंग फिल्म है  जो दर्शकों को उनकी टीवी स्क्रीन के सामने बैठाये रखेगा। साल की सबसे मनोरंजक हॉरर-थ्रिलर में से एक ‘ब्लडी इश्क’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर देखें, शनिवार 14 दिसंबर को रात 8 बजे, केवल स्टार गोल्ड पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें