Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरखी दादरी में गोली लगने से लड़की की मौत, शादी समारोह के बीच हुई हर्ष फायरिंग, लड़की की मां भी छर्रे लगने से घायल

December 12, 2024

चरखी दादरी में गोली लगने से लड़की की मौत, शादी समारोह के बीच हुई हर्ष फायरिंग, लड़की की मां भी छर्रे लगने से घायल

हरियाणा के चरखी दादरी शहर में बुधवार को एक शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक लड़की की मौत हो गई। वहीं उस लड़की के माता के सिर में छर्रा लगने से वह घायल हो गई है। इस दौरान लड़की की मां के साथ अन्य महिला भी मौजूद थी। इस दौरान लड़की की मां के साथ अन्य महिला भी मौजूद थी।

 

जिसके बाद सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना के मिलते ही पुलिस ने गवाहों और आरोपियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।झज्जर के गांव बहू निवासी व्यक्ति अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ चरखी दादरी में उत्सव गार्डन में शादी में सम्मिलित होने गए थे। इसी दौरान खाना खाने के बाद शगुन देकर वह वापस जाने ही वाले थे। लेकिन तभी बारात आ गई।

 

बारात आने के बाद वह रुक गए। इसी बारात में आए कुछ युवकों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। युवकों ने 2 से 3 फायरिंग की। इस दौरान परिवार युवकों से 8 से 10 कदम दूरी पर था। इसी बीच एक युवक की बंदूक से गोली चल गई वह अशोक की बेटी जिया के सिर में जा लगी।

 

गोली के छर्रे मां के सिर में जा लगे। हालांकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें