चिंतपूर्णी: बॉलीबुड सुपर स्टार गोविंदा वीरवार को शाम छ बजे हिमाचल के शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे। जंहा पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा और पुजारी वर्ग ने गोविंदा का स्वागत किया। जिसके बाद प्रधान रविंदर छिंदा ने गोविंदा और इनके परिवार को विधिवत पूजा अर्चना करवाई, जिसके बाद बॉलीबुड अभिनेता के मंदिर आने की खबर पता लगते ही उनके प्रशसंको की भीड़ मंदिर में लग गई और सब अपने इस चहेते हीरो से सेल्फी लेते नजर आए। गोविंदा ने भी अपने किसी प्रशंसंक को नाराज नहीं किया। बताते चले कि अक्टूबर महीने में गोविंदा के पैर में अपनी ही रिवाल्वर से गलती से गोली लग गई थी, जिसके बाद अब पूरी तरह से ठीक है और चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा और पुजारी रविंदर छिंदा अभिनेता गोविंदा को माता रानी की फोटो भेंट की। वंही गोविंदा ने मिडिया के साथ बात करते हुए कहा कि उनके साथ गोली लगने से जो हादसा हुआ था वे माता रानी की कृपा से पूरी तरह से स्वस्थ हैं और माता चिंतपूर्णी यूं ही उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...