शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेज गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल
December 13, 2024
Share:
Stock Market Fall Down : धातु शेयरों में भारी बिकवाली, कमजोर वैश्विक कारकों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.8 अंक गिरकर 80,877.16 पर आ गया।
एनएसई निफ्टी 129.85 अंक गिरकर 24,418.85 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई।
Stock Market Fall Down
दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजार को आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।