Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aditya Chopra की Yash Raj Films ने की ‘मर्दानी 3’ की घोषणा, Rani Mukerji ने कहा- तीसरा भाग ‘डार्क, डेडली और ब्रूटल’ होगा

December 13, 2024

Aditya Chopra की Yash Raj Films ने की ‘मर्दानी 3’ की घोषणा, Rani Mukerji ने कहा- तीसरा भाग ‘डार्क, डेडली और ब्रूटल’ होगा

‘Mardaani 3’ Film Announcement : यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘मर्दानी’ पिछले 10 सालों से दर्शकों का दिल जीत रही है और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रेंचाइज़ी बन चुकी है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी ने न केवल अपार प्यार पाया है बल्कि सिने-प्रेमियों के बीच एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है।

आज, ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर, यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आएंगी। रानी मुखर्जी, जो भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपने नाम पर एकमात्र सोलो लीड ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी रखने वाली अभिनेत्री हैं।

रानी मुखर्जी कहती हैं, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं! पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं।”रानी ने खुलासा किया कि ‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

“जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की शुरुआत की, तो हमारी कोशिश थी कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो ‘मर्दानी फ्रेंचाइज़ी’ को अगले स्तर पर ले जाए। मैं जो कहानी हमारे पास है उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही रोमांचित होंगे।”

रानी आगे कहती हैं, “‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, और इससे जुड़े दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि हम दर्शकों को निराश न करें। ‘मर्दानी 3’ डार्क, डेडली और ब्रूटल है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करती हूं कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक मिला है।”

‘मर्दानी 3’ में यशराज फिल्म्स दो नई प्रतिभाओं जो की लेखन और निर्देशन से जुड़े है उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दे रहा है।

‘द रेलवे मेन’ फेम आयुष गुप्ता ने ‘मर्दानी 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है। ‘द रेलवे मेन’ से आयुष ने स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में शानदार डेब्यू किया और उनकी तीखी और गहरी लेखन शैली को दुनियाभर में सराहा गया।फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे, जिन्हें यशराज फिल्म्स ने तैयार किया है। अभिराज ने पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। फिलहाल वे ‘वॉर 2’ के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें