Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं कलाकार बनीं हिना खान, भावुक अभिनेत्री बोलीं- ‘ ये गर्व की बात नहीं’

December 13, 2024

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं कलाकार बनीं हिना खान, भावुक अभिनेत्री बोलीं- ‘ ये गर्व की बात नहीं’

Hina Khan : ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं अभिनेत्री हिना खान 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कलाकारों की लिस्ट में शीर्ष पर रहीं। ‘शेरखान’ के नाम से लोकप्रिय अभिनेत्री इसे उपलब्धि नहीं मानतीं। अपने पोस्ट में उन्होंने अपनी राय रखी।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हिना ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण और ‘दसवीं’ अभिनेत्री निमरत कौर भी हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, गूगल पर साल 2024 में ग्लोबल ट्रेंड में ये 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय कलाकार।‘‘

‘मैंने देखा कि बहुत से लोग इसे लेकर अपने विचार रख रहे हैं और इसके साथ ही मुझे बधाई भी दे रहे हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए यह न तो कोई उपलब्धि है और न ही गर्व करने वाली बात है।‘

ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का इलाज करवा रहीं हिना ने आगे कहा, ‘मैं प्रार्थना करती हूं कि किसी को भी उसके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों या इलाज को लेकर गूगल पर न सर्च किया जाए।‘‘

मैंने इस कठिन समय में अपनी यात्रा को लेकर लोगों से मिले सम्मान और मेरे प्रति फिक्र जाहिर करने को हमेशा सराहा है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मुझे मेरे और उपलब्धियों के लिए गूगल पर सर्च किया जाए। इसमें कोई अंतर न हो। इलाज से पहले और इलाज के दौरान काम को लेकर समान रूप से लोग सर्च करें।‘‘

हिना खान उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, जो कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर प्रशंसकों के साथ अपने पोस्ट साझा करती रहती हैं। ‘गूगल सर्च’ पोस्ट से पहले अभिनेत्री ने हाल ही में, अपनी कीमोथेरेपी के बाद अस्पताल से तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अस्पताल की कॉरिडोर में टहलती नजर आई थीं। पोस्ट साझा कर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री ने आभार जताते हुए प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें