Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से किए भीषण हवाई हमले 

December 13, 2024

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से किए भीषण हवाई हमले 
कीव: रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के खिलाफ दर्जनों क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हवाई हमले करते हुए देश के खस्ताहाल ऊर्जा तंत्र को निशाना बनाया। रूसी सेना ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हेलुशेंको ने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, दुश्मन का आतंक जारी है। हेलुशेंको ने कहा कि ऊर्जा कर्मचारी ऊर्जा प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभावों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा स्थिति अनुकूल होने पर नुकसान के बारे में अधिक विवरण देने की बात कही। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि बीती रात यूक्रेन पर कई ड्रोन हमले किए गए और उसके बाद देश के हवाई क्षेत्र में क्रूज मिसाइल भी दागी गईं।
वायुसेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों के खिलाफ ‘किंजल’ बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। शुक्रवार के हमलों के बाद आशंका बढ़ गई है कि रूस का लक्षय़ सर्दी की शुरुआत में यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता को नष्ट करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें