Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्देशक का अभिनेता हूं, उनकी शैली के अनुसार खुद को ढालता हूं: Kartik Aaryan

December 13, 2024

निर्देशक का अभिनेता हूं, उनकी शैली के अनुसार खुद को ढालता हूं: Kartik Aaryan

मुंबई: बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन का सफर प्रेरणादायक है। 19 साल की उम्र में सपनों के साथ शुरू हुई उनकी यात्रा ने उन्हें 34 साल की उम्र में बॉक्स ऑफिस के पसंदीदा सितारों में शामिल कर दिया है। उनकी कहानी मेहनत, लगन और जुनून का बेहतरीन उदाहरण है।

इस समय कार्तिक अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी तैयारी प्रक्रिया के बारे में बात की और बताया कि उनके यादगार प्रदर्शन के पीछे कितना समर्पण और मेहनत छिपी होती है।

कार्तिक ने कहा, मुझे लगता है कि मैं बहुत बातचीत करता हूं। मैं अपने निर्देशक, प्रोड्यूसर्स और पूरी टीम के साथ ढेर सारी बातचीत करता हूं ताकि जब हम प्रोजेक्ट या फिल्म शुरू करें, तो हम सब एक ही पेज पर हों। यह बहुत जरूरी और स्वस्थ प्रक्रिया है कि आप शुरुआत से ही जान लें कि आप किस चीज़ में कदम रख रहे हैं। हम इसके लिए काफी मेहनत करते हैं। ये इस पर निर्भर करता है कि निर्देशक कौन है, क्योंकि हर निर्देशक की प्रक्रिया अलग होती है। कुछ बहुत ज्यादा रीडिंग कराते हैं, कुछ सेट पर इम्प्रोवाइज कराते हैं, और कभी-कभी दोनों का मेल होता है। मैं निर्देशक का अभिनेता हूं, इसलिए मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि जो ‘कैप्टन ऑफ द शिप’ हैं, उनके अनुसार खुद को ढाल लूं।

चंदू चैंपियन, भूल भुलैया 2 और अब भूल भुलैया 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ कार्तिक की मेहनत और उनकी कला के प्रति समर्पण साफ झलकता है। वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं और अपनी जबरदस्त एनर्जी व बेमिसाल टैलेंट से अपने फैंस को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका सफर अभी शुरू ही हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें