Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा की Rekha Sharma हरियाणा से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं

December 13, 2024

भाजपा की Rekha Sharma हरियाणा से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं

नई दिल्ली : हरियाणा से भाजपा की उम्मीदवार Rekha Sharma शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन ली गईं। उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार मीणा ने जीत का सर्टफिकेट सौंपा। चार राज्यों से राज्यसभा की छह सीटें बीच में ही खाली होने के बाद उनके लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। हरियाणा से किसी अन्य पार्टी से किसी भी उम्मीदवार का कोई नामांकन नहीं आने पर रेखा शर्मा को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। वह हरियाणा में भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर एकलौती उम्मीदवार थीं। उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2028 तक होगा। रेखा शर्मा हरियाणा से राज्यसभा पहुंचने वाली छठी महिला हैं। उनसे पहले सुमित्र महाजन, किरण चौधरी, विद्या बेनीवाल, सुषमा स्वराज और कुमारी शैलजा भी हरियाणा से राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।

मोदी, शाह और पूरी भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देती हूं
जीत के बाद रेखा शर्मा ने पार्टी और संगठन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरी निर्विरोध जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूरी भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देती हूं। मुझे लगता है कि मेरी जीत के पीछे सबसे बड़ा हाथ संगठन का है। बिना संगठन की मदद से मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। मैं पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को तैयार हूं। मैं अपनी जीत में संगठन की बहुत बड़ी भूमिका मानती हूं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रेखा शर्मा के निर्वरिोध चुने जाने पर कहा कि रेखा शर्मा बड़ी शानदार नेता हैं। महिला आयोग की चेयरमैन रहते हुए देश की 50 प्रतिशत आबादी की समस्या का निराकरण के लिए उन्होंने दिन रात एक किया। ढांडा ने कहा कि अब वह देश के विकास में सहयोग देने जा रही हैं। वह बहुत ही मेहनती और कर्मठ महिला हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उनकी मौजूदगी से सदन में पार्टी का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें