Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेसबुक पर लाइव आकर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या

December 14, 2024

फेसबुक पर लाइव आकर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या

जींद: विश्वकर्मा कालोनी में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक ने खुद को कर्जे से परेशान बताया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक पांच भाइयों में मंझला था। शव का अंतिम संस्कार बिहार में पैतृक गाव मे किया जाएगा। गांव कंधारपाली जिला कटिहार (बिहार) निवासी संजीव (26) विश्वकर्मा कालोनी में किराये के मकान में अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था। गुरूवार रात संजीव ने फेसबुक पर लाइव आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पूर्व संजीव फेसबुक पर लाइव आकर कर्जे से परेशान होने तथा मरने के बाद पत्नी का ख्याल रखने के अपील परिजनों से की।

घटना का शुक्रवार सुबह उस समय पता चलता है, जब उसकी पत्नी सोकर उठती है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के भाई बबलू ने बताया कि संजीव ने बिहार में दो से तीन लाख रुपये कर्ज लिया हुआ था। कर्जा उतारने के लिए कामकाज के लिए जींद पहुंचा था। पुरानी कचहरी के पास फास्ट फूड की रेहड़ी पर काम करता था। जबकि कर्ज बढ़ता जा रहा था। उसी कर्जे से परेशान उसके भाई ने आत्महत्या की है। शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें