Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM बताएं कि बंगलादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है भारत : Thackeray

December 14, 2024

PM बताएं कि बंगलादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है भारत : Thackeray

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को संसद को बताना चाहिए कि बंगलादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है। मुंबई में ठाकरे ने भाजपा की आलोचना करते कहा कि उसका हिंदुत्व केवल वोटों के लिए है। उन्होंने कहा कि बंगलादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, जहां पिछले कुछ महीनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं को हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा है। ठाकरे ने कहा कि बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं, लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं का क्या? प्रधानमंत्री मोदी को संसद को बताना चाहिए कि भारत बंगलादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया, तो उन्हें बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार भी रोकना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें