Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश के कारण लंच जल्दी, आस्ट्रेलिया के बिना किसी नुकसान के 28 रन 

December 14, 2024

बारिश के कारण लंच जल्दी, आस्ट्रेलिया के बिना किसी नुकसान के 28 रन 
BGT IND vs AUS : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन शनिवार को बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया । बारिश के कारण दूसरी बार खेल रूका जब मेजबान टीम ने 13.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे ।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरी बार खेल रूकने पर उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर खेल रहे थे ।
भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने गेंदबाजी का आगाज किया। इससे पहले छठे ओवर में भी बूंदाबांदी के कारण खेल रोकना पड़ा था। मौसम विभाग ने पहले दिन लगातार बारिश का अनुमान जताया है। पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें