Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी सेना ने सीरिया में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक को देश से भेजा बाहर

December 14, 2024

अमेरिकी सेना ने सीरिया में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक को देश से भेजा बाहर

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने सीरिया में कई महीनों से हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक ट्रैविस टिमरमैन को देश से बाहर भेज दिया है। अमेरिकी वेबसाइट द हिल ने शुक्रवार को रक्षा अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि टिमरमैन को इस सप्ताह की शुरुआत में दमिश्क की जेल से रिहा किया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड विदेश विभाग के साथ मिलकर उनकी सुरक्षित घर वापसी की गारंटी दे रहा है, हालांकि उसने विस्तृत जानकारी नहीं दी। टिमरमैन (29) जून में आखिरी बार हंगरी के बुडापेस्ट में देखा गया था। इसके बाद से वह लापता था। रिपोर्ट के अनुसार, उसने खुलासा किया कि वह लेबनान में ईसाई तीर्थयात्र कर रहा था और सीरियाई सीमा पार कर गया था।

उल्लेखनीय है कि सीरिया के सशस्त्र विपक्ष ने 08 दिसंबर को राजधानी दमिश्क पर कब्ज़ा कर लिया। रूसी अधिकारियों ने कहा कि श्री बशर असद (जिन्होंने 14 साल तक देश पर शासन किया) राष्ट्रपति पद से हट गए और सीरिया छोड़कर रूस चले गए, जहाँ उन्हें शरण दी गई।

इसके बाद मोहम्मद अल-बशीर (जिन्होंने हयात तहरीर अल-शाम और अन्य विपक्षी समूहों द्वारा गठित इदलिब-आधारित प्रशासन चलाया था) को 10 दिसंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री नामित किया गया। उन्होंने बाद में घोषणा की कि अंतरिम सरकार का गठन किया गया है और यह मार्च 2025 तक बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें