Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोलन की बेटियों को मिलेगा Pinegrove School में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौका

December 14, 2024

सोलन की बेटियों को मिलेगा Pinegrove School में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौका

सोलन (सतीश शर्मा ) : पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू जिला सोलन में लड़कियों के लिए चयन परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। समाज सेवा को जारी रखते हुए प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र हिमाचल प्रदेश, जिला सोलन की स्थाई निवासी होनी चाहिए। यह योजना हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के परिवारों में एक उम्मीद की किरण ला सकती है।

पाइनग्रोव स्कूल पिछले कई वर्षों से जिला सोलन की छात्रओं को चयनित कर रहा है और कुछ छात्रएं आज भी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं। छात्र प्रथम कक्षा से ही सरकारी पाठशाला में पढ़ रही हो और छात्र की आयु 11 वर्ष होनी चाहिए व वर्तमान में पांचवीं कक्षा में पढ़ रही हो। प्रत्येक वर्ष चयन परीक्षा के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ छात्रओं को पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में प्रवेश दिया जाता है।

इन छात्रओं को पाइनग्रोव स्कूल द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पाइनग्रोव स्कूल सीबीएसई, आईपीएससी, आईएवाईपी और एनसीसी, बिट्रिश कौंसिल आईएसओ 9001.2000 से प्रमाणित है। पाइनग्रोव स्कूल न केवल हिमाचल प्रदेश का अपितु देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार किया जाता है।

पाइनग्रोव स्कूल ने डीसी सोलन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को सूचित किया है कि वह अपने बलबूते पर सोलन की लड़कियों की सहायता कर रहे हैं और अनेक लडकियां अपनी योग्यता, कला, गुणों से संपन्न तो हैं ही परन्तु आर्थिक समस्या के कारण उन्हें अच्छे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर नहीं मिलता है।

पाइनग्रोव स्कूल जिला सोलन की लड़कियां जो पढ़ाई में होशियार हो उनको अपने स्कूल जिला सोलन में शिक्षा देने की जिम्मेबारी इस वर्ष भी लेने की रुचि प्रस्तुत की है। यदि सोलन जिला की लड़कियों की सहायता की जाए तो वे जीवन में अच्छी नौकरी प्राप्त करके अपने उद्देश्य में सफल हो सकती हैं। पाइनग्रोव स्कूल पहले से ही समाज सेवा करने में जुटा है ताकि उन लड़कियों के माता-पिता और हिमाचल प्रदेश को गर्व महसूस करने का अवसर दे सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें